🔴 BREAKING NEWS
Loading...

वारदात को अंजाम दे पाते उससे पहले पुलिस ने 17 कारतूस व माउजर सहित बदमाश को धर दबोचा



जबलपुर| शहर में गैंगवार या कोई बड़ी वारदात हो सकती थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वारदात टल गई| दरअसल पुलिस ने एक शातिर बदमाश को करीब 17 जिंदा कारतूस एवं माउजर सहित गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि अगर बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता तो वह शहर में जरूर कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था| फिलहाल पुलिस कारतूस एवं माउजर जप्त कर बदमाश से पूछताछ कर रही हैं|

गोहलपुर टीआई अरविंद चौबे ने बताया कि कल रात मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं गोहलपुर पुलिस की टीम ने शांति नगर में 23 वर्षीय आकर्ष पटेल को घेराबंदी कर पकड़ा गया है| तलाशी लेने पर आकर्ष के पास से एक देसी माउजर एवं करीब 17 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं| प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी आकर्ष ने बताया है कि उसे कुछ साल पहले यह माउजर पिंकू काला ने रखने के लिए दी थी|इसके बाद पिंकू काला की हत्या हो गई थी, जिसके बाद पिस्टल उसी के पास रखी रह गई|कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर 2 बदमाशों के नाम और सामने आ रहे हैं जिन्होंने आकर्ष को माउजर के कारतूस उपलब्ध कराए थे|बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए एक कड़ी जोड़ रही है, जिससे इस मामले से जुड़े सभी संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar